शाहिद आफरीदी दोबारा पाक टीम में शामिल होने के मिले मौके को गंवाना नहीं चाहते इसीलिए वह ताबड़तोड़ एक के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं।
हरफनमौला क्रिकेटर आफरीदी को एक धाकड़ बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। वह गेंदबाजी में भी कमाल करने में माहिर हैं। इस साल दो बार उन्हें पाक टीम में शामिल नहीं किया गया तो उनकी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।
दक्षिण अफ्रीका दौरा और इंग्लैंड में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में टीम की असफलता को देखते हुए पाक टीम के चयनकर्ताओं ने आफरीदी को मौका देना का फैसला लिया तो उन्होंने इसका जमकर फायदा उठाया।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने वनडे इतिहास की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने के अलावा बल्ले से भी कमाल दिखाया। साथ ही वह वनडे क्रिकेट से सबसे बड़े हरफनमौला क्रिकेटर भी बन गए। साथ ही वह साढ़े तीन सौ विकेट और सात हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हो गए हैं।
विंडीज के खिलाफ पहले ट्वंटी-20 मैच में भी उन्होंने दो छक्का लगाते हुए एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया।
आफरीदी ने इस मैच में दो छक्के लगाए। पहला छक्का उन्होंने क्रीज पर आते ही लगाया। इस छक्के के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम कुल 399 छक्के हो गए थे।
�
इसके बाद उन्होंने 16वें ओवर में सुनील नारायन की गेंद पर लांग आन पर छक्का जड़कर एक और दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
वह टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों में मिलाकर सर्वाधिक 400 छक्का जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर बन गए। आफरीदी ने 446 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमें 437 पारियों में उनके नाम 400 छक्के हैं।
जबकि छक्के लगाने में माहिर और उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी विंडीज के क्रिस गेल इस मामले में दूसरे पायदान पर हैं। गेल ने 384 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 451 पारियों में 353 छक्के जमाए हैं।
भारत की ओर से इस मामले में सचिन तेंदुलकर सबसे आगे हैं और ओवरऑल लिस्ट में पांचवें क्रम पर हैं। उन्होंने 662 मैचों में खेली गई 780 पारियों में 264 छक्के लगाए हैं।
आफरीदी ने इस मैच में 27 गेंदों में 46 रनों की आतिशी पारी खेली जिसके दम पर पाक टीम ने विंडीज को दो विकेट से हरा दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए अफरीदी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।






No comments:
Post a Comment
Give you feed back