Social Icons

twitterfacebookgoogle pluslinkedinrss feedemail

Pages

Wednesday, 1 May 2013

सरबजीत सिंह की अस्पताल में मौत

करीब एक हफ्ते से लाहौर के जिन्ना अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। जियो न्यूज चैनल ने यह खबर दी है। हालांकि आधिकारिक रूप से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 26 अप्रेल को लाहौर की कोट लखपत जेल में सरबजीत पर कातिलाना हमला हुआ था। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनके सिर में गंभीर चोट लगी थी। इस कारण वह नॉन रिवर्सिबल कोमा में चले गए थे। हमला करने वाले जेल के ही कैदी थी। आरोपी रिजवान और आमिर के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया था। सरबजीत सिंह को 1990 में लाहौर और फैसलाबाद में हुए बम धमाकों का दोषी करार दिया गया था।



Enter your email address:


Delivered by FeedBurner

No comments:

Post a Comment

Give you feed back

 

Sample text

Sample Text

Sample Text