एक सप्ताह पहले जम्मू की कोट बलवाल जेल में हमले के बाद गंभीर रूप से जख्मी हुए पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह रंजय की आज सुबह चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि मरीज को जब यहां लाया गया था तब उसका ब्रेन काम करना बंद कर चुका था। गुरुवार सुबह मरीज के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रवक्ता मंजूर मेमन ने सनाउल्लाह पर जेल में हुए हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान चाहता है कि सनाउल्लाह के शव को हमें सौंप दिया जाए ताकि पाकिस्तान में उसकी अंतिम यात्रा संपन्न हो सके। मेमन ने यह भी कहा कि हमारे नागरिक पर भारतीय जेल में साजिश के तहत हमला किया गया और इस कदर मारा गया कि मौत हो गई। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग को खारिज कर दिया है। शव पाक को सौंपे जाने पर गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने रजामंदी जताई है।
52 वर्षीय पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह जम्मू की जेल में 17 सालों से बंद था। वहां 3 मई को एक अन्य कैदी विनोद के साथ हुई झड़प में वह घायल हो गया था। उसे तुरंत जम्मू मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसी दिन पोस्ट ग्रैजुएट इन्स्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर)चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। उस समय से वह कोमा में था। 2 दिन पहले ही पाकिस्तान से परिवार वाले सनाउल्लाह खान को देखने आए थे। परिवारवालों की मौजूदगी में चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment
Give you feed back