टायर से लेकर संगीत तक कई व्यापारों में अपना हाथ आज़माने वाले गोयनका को भारत का 'टेकओवर स्पेशलिस्ट' भी कहा जाता था.
गोयनका परिवार सन 1820 में राजस्थान से कोलकाता आए और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ व्यापार शुरू किया.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ गोयनका पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने रविवार सुबह कोलकाता में अपने आवास पर अंतिम सांस ली.
आर पी गोयनका केशव प्रसाद गोयनका के सबसे बड़े बेटे थे. उनका जन्म 1930 में हुआ था. उन्होंने कोलकाता के प्रेसिडेंसी कॉलेज और हार्वर्ड से पढ़ाई की थी. उनके परिवार में पत्नी सुशीला और दो पुत्र हर्ष वर्धन तथा संजीव हैं.






No comments:
Post a Comment
Give you feed back