Social Icons

twitterfacebookgoogle pluslinkedinrss feedemail

Pages

Tuesday, 16 April 2013

प्राण को दादा साहब फाल्के सम्मान



93 वर्षीय प्राण को भारतीय सिनेमा में 50 सालों से भी ज़्यादा समय तक अपना अविस्मरणीय योगदान देने के लिए ये सम्मान देने का फैसला किया गया है.

क्या प्राण साहब को ये सम्मान मिलने में देरी हुई. इस बात का जवाब देते हुए सुनील सिकंद ने कहा, "हमें इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए. ये बहुत बड़ा सम्मान है और हम इस पल का पूरी तरह से लुत्फ उठाना चाहते हैं. वैसे भी प्राण साहब ने कभी सम्मान या अवॉर्ड के लिए अभिनय नहीं किया. ये तो उनका जुनून था. नशा था."बीबीसी से बात करते हुए प्राण के बेटे सुनील सिकंद ने अपनी खुशी ज़ाहिर की और कहा कि ये पूरे परिवार के लिए बेहद रोमांच का क्षण है.
प्राण पिछले कुछ समय से अस्वस्थ हैं और समय समय पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

हिंदी सिनेमा को योगदान

प्राण ने अपना फिल्मी करियर 40 के दशक में शुरू किया. शुरुआत की कुछ फिल्मों में उन्होंने बतौर हीरो काम किया. लेकिन उनकी असल पहचान बनी खलनायक के तौर पर.
1949 में रिलीज़ हुई फिल्म 'ज़िद्दी' और 'बड़ी बहन' से उनकी पहचान विलेन के तौर पर बननी शुरू हो गई.
फिर तो उन्होंने उस समय के मशहूर हीरो जैसे राज कपूर, देव आनंद और दिलीप कुमार की कई फिल्मों में बतौर खलनायक अविस्मरणीय भूमिकाएं कीं.
आज़ाद, मधुमती, दिल दिया दर्द लिया, राम और श्याम, मुनीमजी, जिस देश में गंगा बहती है और कश्मीर की कली जैसी फिल्मों में उनके खलनायक चरित्र को खासी वाहवाही मिली.
लेकिन साल 1967 में मनोज कुमार की फिल्म 'उपकार' में उनकी निभाई मलंग चाचा की चरित्र भूमिका ने उन्हें एक अलग ही पहचान दिला दी.
फिर प्राण को चरित्र भूमिकाओं में लिया जाने लगा.
70 के दशक के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ उन्होंने ज़ंजीर, डॉन, अमर अकबर एंथनी और शराबी जैसी यादगार फिल्में दीं.



प्राण को सम्मान

  • 40 के दशक में शुरु किया करियर
  • खलनायक के तौर पर मिली पहचान
  • ज़िद्दी, आज़ाद, मधुमती, राम और श्याम, कश्मीर की कली में विलेन के तौर पर अमर भूमिकाएं
  • मनोज कुमार की 'उपकार' से चरित्र भूमिकाएं करनी शुरू कीं
  • ज़ंजीर, अमर अकबर एंथनी, डॉन और शराबी में मशहूर चरित्र रोल किए


Enter your email address:


Delivered by FeedBurner

No comments:

Post a Comment

Give you feed back

 

Sample text

Sample Text

Sample Text